फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला: प्रेमी ने दिखाए फोटो तो परिजनों ने छुड़वा दी पढ़ाई, प्रेमिका ने वही फोटो दुल्हन को दिखा लौटा दी बरात

Thu, 12 Mar 2026 08:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत में मुजफ्फरनगर जिले से बरात आई थी। यहां आकर युवती ने दुल्हन को अपने साथ प्रेमी के फोटो दिखाए, तो बरात को बंधक बना लिया गया। शादी नहीं हो पाई। युवती ने बताया कि प्रेमी ने यही फोटो उसके परिजनों को दिखाए थे, आज उसने अपना बदला ले लिया। 
 
विज्ञापन
प्रेमी की बरात में पहुंची युवती। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के एक गांव के रहने वाले प्रेमी ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दोघट क्षेत्र की प्रेमिका के परिवार वालों को अपने साथ में फोटो दिखाए तो उन्होंने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। अपने सपनों के कत्ल का प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को पूरे एक साल बाद बदला लिया।
विज्ञापन

 

उसका प्रेमी शादी करने के लिए बरात लेकर बागपत के निवाड़ा में पहुंचा तो प्रमिका भी पीछे से आ गई और उसने दुल्हन को दूल्हे के साथ अपने पुराने फोटो दिखा दिए। दुल्हन ने फोटो देखकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया। शादी टूटने के साथ ही हंगामा होने लगा तो दूल्हा अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग गया। दूल्हे के पिता, जीजा समेत कई रिश्तेदारों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। पुलिस सूचना मिलने पर आई और उनको थाने ले गई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने खर्च के ढाई लाख रुपये दिए और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
 

मुजफ्फरनगर के गढ़ी गांव में दोघट क्षेत्र की रहने वाली युवती छह साल पहले एक शादी में गई थी। वहां उसकी युवक से मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने शादी की इच्छा जताई तो युवती ने एक साल बाद 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शादी करने की बात कह दी। इसके बावजूद युवक ने अपने जीजा को युवती के पिता के पास भेज दिया। जीजा ने बातचीत के दौरान दोनों के निजी फोटो उसके पिता को दिखा दिए। इससे नाराज होकर परिवार वालों ने युवती का कॉलेज जाना बंद करा दिया और वह पढ़ाई नहीं कर सकी। इसके अलावा भी घर वालों ने काफी बंदिश लगा दी।
 

अब एक साल बाद युवती को पता चला कि युवक की शादी तय हो गई है और उसकी बरात बृहस्पतिवार को बागपत के निवाड़ा गांव में जाएगी। जब बरात निवाड़ा गांव में पहुंची तो युवती भी वहां पहुंच गई। उसने दुल्हन को दूल्हे के साथ अपने पुराने फोटो दिखाए। फोटो देखते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आए पुलिसकर्मी सभी को कोतवाली ले आए। 
 
विज्ञापन

युवती का कहना है कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया, अब उसे कोई कार्रवाई नहीं करानी। इस मामले में जांच अधिकारी सत्यम जंघाला का कहना है कि हंगामा करने वाली युवती ने तहरीर देने से मना कर दिया। इसके अलावा दूल्हे और दुल्हन पक्ष में समझौता हो गया।

नाश्ता छोड़कर भागे बराती
बरात लेकर आए बराती नाश्ता कर रहे थे तो तभी दूल्हे की प्रेमिका ने वहां आकर हंगामा कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भी भड़क गए। हंगामा बढ़ने लगा तो बरातियों को नाश्ता छोड़कर भागना पड़ा।

ये भी देखें...
Bijnor: शादी से पहले के प्रेमी के कारण एक बच्चे की मां ने छोड़ा पति, प्रेमी ने भी दुत्कारा तो खा लिया जहर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें