चांदीनगर। मंसूरपुर का किसान वीरेंद्र (60) पुत्र दान सिंह रटौल की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने गया था। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे मंडी से साइकिल पर सवार होकर घर लौटते समय ढिकोली - बंथला मार्ग पर बंथला की ओर से आ रही बुलैरो गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बुलेरो चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
मंसूरपुर में करंट लगने से किशोरी की मौत
चांदीनगर। मंसूरपुर गांव में निवासी किसान मनदीप की बेटी राजुल (14) घर की सफाई करते समय इंवर्टर को साफ कर रही थी। इस दौरान उसका हाथ बिजली के नंगे तार पर लग गया और करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने किसी तरह करंट की सप्लाई बंद की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से गांव में गम का माहौल है। संवाद