फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में की गई थी सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे की हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में की गई थी सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे की हत्या
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे प्रशांत की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। प्रशांत के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
कस्बे के रहने वाले सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी देशपाल के बेटे प्रशांत की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। प्रशांत का शव छपरौली-तुगाना मार्ग पर पड़ा मिला था। परिजनों ने ढाई घंटे तक छपरौली थाने में हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में प्रशांत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रशांत के बड़े भाई विक्रांत ने शुक्रवार को पड़ोस के दो किशोर व एक अज्ञात पर प्रशांत को बृहस्पतिवार रात घर से बुलाकर ले जाने और फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों नामजद हत्यारोपी नाबालिग हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, आरोपियों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--
दुष्कर्म के मुकदमे में जेल गया था प्रशांत
प्रशांत के बड़े भाई विक्रांत ने बताया कि 2019 में छपरौली थाने में रंजिश के चलते प्रशांत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से रंजिश चली आ रही है। जिसमें प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में दोनों पक्षों में फैसला होने के बाद प्रशांत जेल से आ गया था। वह फिलहाल ढिकौली जिम चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें