फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शिक्षक सम्मेलन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ पूर्व विधायक साहब सिंह, केपी मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, स्कूल के चेयरमैन हर्षित जैन, प्रबंध समिति से संजय जैन, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है। वहीं, बच्चों की दिशा और दशा को तय करता है। इसलिए शिक्षकों का समाज में अलग स्थान है। शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है। भाजपा हर वर्ग का सम्मान करती आई है। स्कूल के चेयरमैन हर्षित जैन ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई का माहौल बनाया है। उन्होंने पिछली सपा-बसपा सरकारों पर भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बिना भ्रष्टाचार और बिना सिफारिश के लोगों को रोजगार दिया गया है। पूर्व की सरकारों में ट्रांसफर, पोस्टिंग का कारोबार चरम पर था। अब बगैर भ्रष्टाचार के सरकार में कामकाज हो रहे हैं। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों का स्कूल के चेयरमैन हर्षित जैन द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विधायक साहब सिंह, सुभाष पहलवान, संजय जैन, रणवीर सिंह, विक्रम राणा, राजगुरु, अनुराग जैन, मनीष जैन, हंसकुमार जैन, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, अनिरुद्ध, विकास शर्मा, डॉ. अरुण सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें