फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का मान बढ़ाने वाली बेटियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें शनिवार को सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पीसीएस मेें चयनित बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वन्दे मातरम से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, डॉ. ओमवीर तोमर, सत्यपाल पथौलिया, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, संचालक राजकुमार आर्य व राजवीर तोमर ने विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पीसीएस में चयनित सुन्हेड़ा गांव की बेटी कोमल पंवार, टटीरी की बेटी विदुषी तथा सांकल पुट्ठी गांव की बेटी कोमल सांगवान को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पीतम सिंह वर्मा ने संगठन की उपलब्धियों और कार्य पर प्रकाश डाला। चरण सिंह मलिक, राजकुमार रूहेला, इकबाल कवि, ओमपाल सिंह तथा राजगोपाल शर्मा ने मधुर गीत एवं भजन सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतम सिंह वर्मा तथा संचालन सचिव राजवीर सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव नारायण शर्मा, रतन सिंह चौहान, उमर, नरेंद्र जैन, पूर्व कमिश्नर बेगराज सिंह, दिनेश मोहन शर्मा, धनपाल जैन, चंद्रप्रकाश, महेंद्र सिंह डबास, बिजेंद्र सिंह, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, पूर्व प्रधानाचार्य धरमवीर सिंह तोमर, चौधरी हरबीर सिंह, सुरेंद्र पाल मोगा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें