फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से निर्भीक होकर ड्यूटी करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बिनौली/बड़ौत। कलक्ट्रेट परिसर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। एडीएम अमित कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। हम देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली में भी आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कोतवाल अरविंद कुमार ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। कोतवाली के सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ ग्रहण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। बिनौली में थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह, एसएसआई मुनेंद्र सिंह, एएसआई मोहम्मद उवैश, सत्तार अली, हरिश्चंद त्यागी, प्रदीप त्यागी, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे। इसके उपरांत थाना प्रभारी ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये सभी पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितिरित किए।
बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने ईमानदारी से निर्भीक होकर ड्यूटी करने का संकल्प लिया। कोतवाल अजय शर्मा, एसएसआई धुरेंद्र सिंह, एसआई साक्षी सिंह, एसआई रूबी उपाध्याय आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें