फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के आरक्षण से दिग्गजों का झटका, बदलने पड़ेंगे मैदान

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में आरक्षण की सूची जारी करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 20 वार्ड का अनंतिम आरक्षण जारी
विज्ञापन

- सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह का वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित
- निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा को बदलना पड़ेगा वार्ड
- छह वार्ड ऐसे, जिनमें इस बार भी नहीं किया गया आरक्षण में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 20 वार्ड का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार बालैनी क्षेत्र का वार्ड 18 सबसे महत्वपूर्ण बन गया है। इसकी वजह यह है कि जिला पंचायत का अध्यक्ष पद शासन ने एससी महिला के लिए आरक्षित किया है। सियासत के दिग्गज वार्ड 18 से ही अपने-अपने चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि चार से आठ मार्च तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की बात करें तो इस बार वार्ड संख्या एक, चार, छह, 10, 11 और 17 के आरक्षण में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। पिछले चुनाव में भी यह वार्ड अनारक्षित श्रेणी में ही शामिल थे। नए परिसीमन के कारण वार्ड 18 की राजनीति में सबसे अधिक बदलाव हुआ है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा वार्ड 18 से ही सदस्य पद का चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यही वजह है कि रेणू धामा इस बार वार्ड 15 से सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव वार्ड 16 से लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें जोर का झटका लगा है। यह वार्ड इस बार ओबीसी के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण
वार्ड आरक्षण-2015 आरक्षण-2021
01 अनारक्षित अनारक्षित
02 पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
03 महिला अनारक्षित
04 अनारक्षित अनारक्षित
05 महिला पिछड़ा वर्ग
06 अनारक्षित अनारक्षित
07 पिछड़ा वर्ग महिला महिला
08 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
09 पिछड़ा वर्ग महिला
10 अनारक्षित अनारक्षित
11 अनारक्षित अनारक्षित
12 एससी महिला महिला
13 महिला एससी
14 पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
15 एससी पिछड़ा वर्ग महिला
16 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
17 अनारक्षित अनारक्षित
18 महिला एससी महिला
19 एससी महिला
20 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 13 के लिए होगी खींचतान
बागपत। वार्ड 15 पिछली बार अनुसूचित जाति में आरक्षित किया गया था। इस वार्ड से रालोद समर्थित लेखराज ने चुनाव जीता था। लेकिन इस बार वार्ड 13 एससी के लिए आरक्षित है, जिस वजह से रालोद समर्थित उम्मीदवारों के बीच ही टक्कर का अनुमान है। इस वार्ड पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य लेखराज और वीरेंद्र तेजान दावेदारी कर सकते हैं। इसकी एक वजह यह भी कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा वार्ड 15 से चुनाव की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

यह वार्ड भी रहेंगे नजर में
बागपत। पिछले जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड पांच से कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की मां सुरेश देवी सदस्य चुनीं गई थी। यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया था, इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पिछली बार वार्ड आठ से चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में यह वार्ड अनारक्षित था, लेकिन इस बार पिछड़ा वर्ग में रखा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके ओमकार यादव का वार्ड 17 इस बार भी अनारक्षित श्रेणी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें