ताईक्वांडो की पीएचडी परीक्षा पास करने के बाद प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : KAHKRA
विधि व यश ने ताइक्वांडो में किया पीएचडी
खेकड़ा। ताइक्वांडो संघ बागपत के दो खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की पीएचडी परीक्षा पास की। इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी विधि कुंडू ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डैन एवं यश यादव ने ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन परीक्षा पास की है। दोनों कई बार पदक जीत चुके है। विगत वर्ष लखनऊ के राजाजीपुरम इंडोर स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों ने आयोजित विश्व ताइक्वांडो एवं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की विश्व स्तरीय परीक्षा में ब्लैक बेल्ट जीता। विधि कुंडू ने यह परीक्षा दूसरी बार डबल ब्लैक बेल्ट द्वितीय डैन खिताब जीता है। वही, यश ने ब्लैक बेल्ट प्रथम खिताब जीता है। इसका प्रमाण पत्र विश्व ताइक्वांडो संघ कुक्कीवन दक्षिण कोरिया से सोमवार को खेकड़ा संघ कार्यालय पर पहुंचा। इससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नेशनल रेफरी अक्षिता तोमर, धर्मेंद्र शर्मा, प्रशिक्षु साइमा खोखर, मनीष खान, सनी तोमर, अमित शर्मा, सोनू यादव, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।