फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

बालैनी/अमीनगर सराय/छपरौली। क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।बालैनी क्षेत्र के मवी कलां गांव में आयोजित कार्यक्रम में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस का महत्व लोगों को बताया। प्रधान संजय चौधरी, बिल्लू पहलवान, श्यामो, बबीता, हरेंद्र मौजूद रहे। सिंघावली अहीर के मदरसा इस्लामिया रशीदिया तालीमुल कुरान में रालोद महासचिव रामपाल यादव ने झंडारोहण किया। मौलान शहादत, डॉ. महबूब जाकिर मौजूद रहे। पिलाना ब्लॉक में प्रमुख अनिल यादव ने झंडारोहण किया। तिलक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सुमन धामा ने झंडा फहराया। युवा चेतना मंच ने क्रांति ग्राम बसौद में प्रभात फेरी निकालकर क्रांति द्वार पर ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं कविताएं प्रस्तुत की। हाजी वाजिद, हाजी तकी, इदरीस प्रधान, इरसाद, फतेह मो., अबदुल्ला, नवाब, इखलाक, जाफर, रहीसू,शोकत,नजीर महबूब, तोसीफ, वकील,इमरान मोहित,इकबाल,सिराज, यासीन, सलीम, कय्यूम आदि शामिल रहे। वहीं गांव तितरोदा के मदरसा जामिया अरबिया इदरीसीया में मोहतमिम कारी अब्दुल्लाह सहित ग्राम प्रधान ने झंडारोहण किया। वहीं कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। कस्बे के ही जय सागर कन्या इंटर कॉलेज, शील चंद इंटर कॉलेज, जनता स्कूल पूठड, चिल्ड्रेन्स अकादमी, में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर सलामी दी गई। कस्बे की नगर पंचायत में भी झंडारोहण नगर पंचायत अध्यक्ष मांगेराम द्वारा किया गया। कायक्रम में एसडीएम रामनयन मौजूद रहे। उधर छपरौली क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के श्री शांतिसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वृहत समाज सुधार इंटर कॉलेज, एंबीशन हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सावन पब्लिक इंटर कॉलेज, एम एजुकेशन पब्लिक स्कूल, नवजीवन बाल विद्यालय सिनौली, मॉडर्न एजुकेशन एकेडमी नांगल, जन विजय इंटर कॉलेज कुड़ी, नांगल जनता इंटर कॉलेज लूंब, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा आदि विद्यालयों सहित पुलिस स्टेशन, सीएचसी, ब्लॉक कार्यालय, सहकारी समिति बदरखा, रठौड़ा, आदर्श नंगला, नांगल और आर्य समाज सिनौली सहित अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

लुहारी में मदरसे पर फहराया तिरंगा
बड़ौत। लुहारी गांव में युवाओं ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। मदरसे पर तिरंगा फहराया गया। ग्रामीणों को सीएए पर जागरूक किया गया। मुफीद अली, महफूज, अहसान, सिराजू, इमरान, खुर्शीद, हारुन, ताहिर, राशिद, शाहरूख, मुकीम, साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें