फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रंजिश को खत्म करने के लिए दूसरे पक्ष से बात करेंगे सर्वसमाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। टेंट व्यापारी सोहनलाल व उनके पुत्र विकास की हत्या में शामिल बदमाश भीमसैन निवासी मंडौली कलां जिला भिवानी हरियाणा को पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुठभेड़ के बाद पकड़ा तो व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। बुधवार को नगर के ऋषभदेव सभागार में सर्वसमाज के प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार वार्ता करके रंजिश को खत्म करने के लिए दूसरे पक्ष से बातचीत करने के लिए कहा है।
शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने कहा कि साजिश के तहत टेंट व्यापारी सोहनलाल व उनके बेटे विकास की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। हमलावर वरुण को पकड़कर मौके पर मार दिया गया। वहीं हत्याकांड में शामिल बदमाश भीमसैन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों पैरों में गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश सुनील उर्फ जॉनी भी भिवानी में जेल जा चुका है। पुलिस उसे यहां बी वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्याकांड में जो कार्रवाई की है, उससे समाज के लोग संतुष्ट हैं। इससे व्यापारियों व अन्य लोगों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोग दूसरे पक्ष के प्रमुख लोगों से बात करेंगे कि जो निर्दोष हैं, उन पर कार्रवाई न हो। ऐसा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि दोनों पक्षों की रंजिश समाप्त हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें