बागपत। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। अब तक जिले से छह सैंपल भेजे जा चुके हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक कुल 53 लोगों की निगरानी की है।
स्वास्थ्य विभाग को 19 मार्च को एक संदिग्ध मिला था। विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल जांच के लिए भेज दिया था। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग की टीम ने पहले भी पांच संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लिए भेजे थे, उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। विभाग की टीम अभी भी दूसरे शहरों से आए चार लोगों की तलाश में लगी हुई है। बताया कि वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए तैयारियां की गई। स्वास्थ्य विभाग बिस्तरों की संख्या बढ़ा रहा है, जिससे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
बंद रही ओपीडी
बागपत। शासन के निर्देश पर सोमवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। चिकित्सक आपातकाल सेवा के लिए अस्पताल में मौजूद रहे।