फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार में सिर्फ तीन कार्डधारकों को डीलर देंगे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार में सिर्फ तीन कार्डधारकों को डीलर देंगे राशन
विज्ञापन

बागपत। कोरोना महामारी घोषित की जा चुकी है। इसको लेकर अब राशन की दुकान पर भी एहतियात बरतने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत एक बार में तीन कार्डधारक को प्रवेश देकर राशन दिया जाएगा। कार्डधारकों के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण से पहले उनके हाथ साबुन से धुलवाए जाएंगे। साथ ही उनके बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाएगी। सोमवार को जिला पूति अधिकारी ने डीलरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि डीलरों को कोरोना से बचाव एवं उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राशन देते समय सतर्कता बरतने और हाथ साफ कराने, सैनिटाइजर और स्वच्छ पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। दुकान पर भीड़ एकत्रित करने की बजाए एक बार में तीन कार्डधारकों को राशन देने के निर्देश दिए गए। दुकान पर पात्रों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखने आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें