फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शाहपुर बाणगंगा गांव की रहने वाली विवाहिता को मारपीट कर घर निकाल दिया। न्याय के लिए विवाहिता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बिनौली पुलिस ने पति सहित पांच के नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

संगीता पुत्री ब्रह्म सिंह निवासी शाहपुर बाणगंगा ने न्यायालय बागपत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 18 जुलाई 2017 को सागर पुत्र श्रीकृष्ण निवासी झटीपुर थाना सम्भालका, जिला पानीपत, हरियाणा के साथ हुई । उनके पिता ने हैसियत के अनुसार शादी में रुपया पैसा खर्च कर दान दहेज भी दिया। शादी के एक वर्ष बाद ससुराल वाले उसके पिता से तीन लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसका मानसिक उत्पीड़न व मारना पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे घर से निकाल दिया। न्याय के लिए संगीता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सागर, ससुर श्रीकृष्ण, सास कृष्णा, देवर अंकित, ननद वर्षा निवासी झटीपुर थाना सम्भालका जिला पानीपत, हरियाणा के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 498अ, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें