फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने वाले दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। पिचोकरा गांव में दुकानदार द्वारा ग्राहक को जान से मारने की नीयत से गोली मार देने की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोफियान उर्फ बॉबी पुत्र मोमीन शनिवार देर शाम गांव स्थित एक दुकान पर बच्चे के लिए समान लेने गया था। वहां पर उसकी दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दुकानदार ने उसे जान से मारने की नीयत से तमंचा तान दिया था। दोनों में हुई हाथापाई के चलते गोली सोफियान के पैर के पंजे में लग गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना देकर रात्रि में ही उसे मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बड़े भाई सुहैल ने थाने में दुकानदार राजा पुत्र शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें