फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न कालाबाजारी में दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद आपूर्ति विभाग ने बिनौली थाने पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने छापा मारकर पकड़ा था 158 क्विंटल सरकारी राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम बड़ौत रामनयन और सीओ बागपत अनुज मिश्र द्वारा पकड़े गए सरकारी गेहूं और चावल के बोरों के मामले में तीन दिन बाद आपूर्ति विभाग की तहरीर पर बिनौली थाने में छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिससे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। दो आरोपी साहिबाबाद और पानीपत के रहने वाले है।
दो दिन पूर्व एसडीएम बड़ौत रामनयन और सीओ बागपत अनुज मिश्र ने सूचना पर बिनौली में क्षेत्रीय विपणन कार्यालय के निकट बंद पड़े स्कूल में छापा मार कर 316 बोरे यानी 158 क्विंटल गेहूं व चावल पकड़ा था। साथ ही 37 खाली सरकारी कट्टे व ट्रक चालक सहित तीन लोगों को हिरासत मेें लिया था। आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की थी। सरकारी बोरों से बाजारी कट्टों में गेहूं और चावल बदली किया जा रहा था। इस मामले में तीन दिन बाद आपूर्ति विभाग ने बिनौली थाने पर तहरीर देकर छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों में मुख्य आरोपी अरुण जैन पुत्र आनंद जैन बिनौली है। इसके अलावा विपिन पुत्र रोहताश 25 प्रतिशत मुनाफा मुनिमगिरी करता है, पल्लेदार जुल्फकार पुत्र आशु बिनौली, विकास पुत्र बुद्वप्रकाश निवासी वाजिदपुर, वाहन चालक अमित पुत्र जितेंद्र पानीपत, घटना स्थल स्वामी सुधीर तोमर पुत्र रामप्रसाद तोमर रंछाड हाल निवासी साहिबाबाद व चार अज्ञात पल्लेदारों के खिलाफ बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार की तहरीर पर अरुण जैन सहित छह नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3/7 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। - चंद्रकांत पांडेय, इंस्पेक्टर, बिनौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें