फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र गुटों में शनिवार को हुए झगड़े में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल रोड पर शनिवार को छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष और फायरिंग के मामले में छह नामजद सहित 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही झगड़े में शामिल एक युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर दो गुटों के कई छात्रों में बिजरौल रोड पर संघर्ष और फायरिंग हो गई थी। इस दौरान सरेआम तमंचों से कई राउंड फायर किए गए थे। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज नरेशपाल ने टीम के साथ पहुंच कर दो आरोपी को पकड़ लिया था। उनके पास से तमंचा भी बरामद किया था। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में आदित्य पुत्र संदीप निवासी रमाला, निखिल निवासी रमाला, शिवम उर्फ ब्रह्मचारी, हर्षित उर्फ दलाल निवासी बड़ौत, विशु निवासी शताब्दी नगर बड़ौत, सत्यम निवासी बावली सहित अलग-अलग गांवों के 16 युवकों के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से पकड़े गए आदित्य पुत्र संदीप निवासी रमाला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश मेें जुटी हुई है। रविवार को बावली, रमाला, किरठल, बड़ौत सहित कई जगहों पर दबिशें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें