फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन में तीन महिलाओं सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव फखरपुर के जंगल में अवैध मिट्टी खनन के मामले में खनन अधिकारी ने खेकड़ा कोतवाली में जमीन मालिकों और तीन महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फखरपुर के जंगल में एक ठेकेदार ने कुछ किसानों के खेतों से मिट्टी उठाने के लिए ठेका लिया था। खनन विभाग से मिट्टी उठाने की अनुमति लेकर रॉयल्टी जमा की थी। खनन विभाग ने ठेकेदार को तीन फीट मिट्टी उठाने की अनुमति दी थी। आरोप है कि ठेकेदार ने अनुमति से अधिक 7 से 8 फीट तक मिट्टी उठा डाली। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम राजपाल सिंह ने टीम के साथ जांच की थी, जिसमें अवैध मिट्टी खनन पाया गया था। उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। इसके बाद डीएम ने खनन विभाग को जांच रिपोर्ट के आधार पर जमीन मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम जिला खनन अधिकारी राजकुमार संगम ने खेकड़ा कोतवाली में जमीन मालिकों और अन्य के खिलाफ कोतवाली पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही रिपोर्ट में अवैध खनन का ब्यौरा भी दिया गया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
खेकड़ा। विरेश व विशेष पुत्रगण राजकुमार, विमला देवी पत्नी राजकुमार, कुलदीप पुत्र गुरुदत्त, संदीप पुत्र रविदत्त, दीपक पुत्र राकेश, प्रशांत पुत्र आदेश, गुरुदत्त पुत्र रामजी सहाय, आदेश पुत्र रामजीसहाय, शीला पत्नी रविदत्त, मंजू पत्नी राकेश आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें