रेणुका पंवार को मिलेगा हरियाणा का निर्भया अवार्ड
बागपत। हरियाणवी सिनेमा में अपनी गायकी का जादू बिखेरने वाली खेकड़ा की रेणुका पंवार को निर्भया अवार्ड से नवाजा जाएगा। एक फरवरी को जींद में आयोजित होने वाले समारोह में भाजपा नेत्री एवं टिक टॉक गर्ल के नाम से पहचान बनानी वाली सोनाली फौगाट रेणु को अवार्ड देंगी। परिजनों के बीच खुशी का माहौल है।
बुधवार को रेणुका पंवार के भाई विक्की पंवार ने बताया कि बेहद कम समय में रेणुका ने हरियाणवी सिनेमा के अलावा हिंदी और पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उनके इसी योगदान को देखते हुए हरियाणा का राज्य स्तरीय अवार्ड निर्भया इस बार रेणुका पंवार को दिया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला, शाईनिंग स्टार्स फांउडेशन के अध्यक्ष मंजीत भोंसला ने पंवार के परिवार को अवार्ड के लिए चुने जाने की जानकारी दी है। समारोह में जींद के विधायक कृष्ण मिंढा, प्रमुख समाजसेवी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी, भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा मौजूद रहेंगे।
सपना चौधरी के लिए गाए कई गाने
बागपत। रेणुका पंवार ने कम उम्र में ही कामयाबी की उड़ान भरी है। हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी के लिए कई गाने गाए हैं।