फौलादनगर में मकान पर फायरिंग से दहशत
दोघट। कुछ युवकों ने फौलादनगर गांव में यामीन के मकान पर फायरिंग कर दी। परिजनों ने मामले की तहरीर दी। मकान पर हुई फायरिंग से परिवार दहशत में है। सुरक्षा की मांग की।
फौलादनगर निवासी यामीन ने बताया कि उसके मकान पर रात के समय कुछ युवकों ने फायरिंग की। बताया कि वह मकान के सामने ही दूसरे हिस्से में बनी बैठक में सोया हुआ था। रात 11 बजे किसी ने उसे दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला तो बाहर खड़े युवकों ने दरवाजे में लात मारकर गाली गलौज कर दी। इस पर सामने ही मकान में सो रहे परिवार की भी नींद खुल गई। यामीन के बेटे फुरकान ने शोर मचा दिया तो युवकों ने उसके मकान के दरवाजे में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के जागने पर युवक भाग खड़े हुए। फुरकान ने दोघट थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। मकान के बाहर पड़े खाली खोखे भी पुलिस को सौंपे। मकान पर फायरिंग से परिवार में दहशत बनी है। वहीं एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पुलिस भेजकर इसकी जानकारी कराई जा रही है।