फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से हटाएं अतिक्रमण, साइन बोर्ड भी लगाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाया जाए और सड़क दुर्घटना रोकने के लिए साइन बोर्ड भी लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराए जाए। नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। नेशनल हाईवे पर जिन गांवों में सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि अब ठंड शुरू हो चुकी है और कोहरा पड़ने के कारण हादसा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों के आसपास यातायात सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा दुर्घटनाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें