फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ के दौरान हंगामा

Wed, 24 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत नगर में दूसरे दिन भी एसडीएम और सीओ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। फूस वाली मस्जिद के पास टीनशेड के नीचे रखे समान को हटवाने को लेकर दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। टीम अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में काली सड़क के  बाद समान रखने की अनुमति देेने पर ही व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को दिल्ली बस स्टैंड से शुरू हुआ था। मंगलवार को अभियान कोताना रोड होते हुए फूस वाली मस्जिद के पास पहुंचा। यहां टीनशेड के नीचे रखे समान को एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव ने हटाने का आदेश दिया तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी अभियान में सौतेला व्यवहार करते है।

दुकानदारों के लेंटर के नीचे भी समान रखा है, लेकिन वो नहीं हटवाया जा रहा है। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम ने निर्देश दिए कि काली सड़क छोड़कर दुकानदार समान रख सकता है। इस पर व्यापारी शांत हुए। इसके बाद नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड, बिनौली रोड, बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और समान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने चेतावनी दी कि यह अभियान रोजाना चलेगा। यदि किसी दुकानदार ने अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस दौरान एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी वीके सिंह, नगर पालिका के संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें