राहत पैकेज से बढ़ेगा जनता का मनोबल
बागपत। व्यापारी सुरक्षा फोरम जिला महासचिव आकाश बंसल ने कहा देश के प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा से आम जनमानस का मनोबल बढ़ा है। नये आत्मनिर्भर भारत व परिकल्पना के लिए यह पैकेज वरदान के रूप में साबित होगा।
पैकेज से देश के किसान मजदूर, कारोबारी, लघु उद्योग व एमएसएमई क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने से युवाओं पर लघु उद्योग, कुटीर उद्योग के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और निर्यात करने का अवसर मिलेगा। पैकेज में तीन करोड़ रुपये का कोलैटरल फ्री लोन भी एमएसएमई सेक्टर को दिया। इसमें कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। देश के छोटे उद्योगों को टेंडर हासिल करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से कोरोना से जूझते करोड़ों देशवासियों को राहत मिलेगी।