बड़ौत। सुभाषनगर कॉलोनी में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पॉजीटिव है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग संक्रमित होने का लिंक तलाशने में नाकाम साबित हो रहा है।
दो दिन बाद लैब टेक्नीशियन की दो ओर बेटियां सहित बिजरौल गांव की रहने वाली उसकी भतीजी भी कोरोना पॉजीटिव पाएं गए। एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पॉजीटिव केस पाएं जाने पर जहां प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग संक्रमित होने का लिंक पता करने में उलझा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना छह टीमों का गठन किया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।