फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्ट प्रजाति बताकर नहीं ले रहे गन्ना

Thu, 01 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में क्षेत्र की चीनी मिलों ने रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार कर दिया है, जिस कारण क्षेत्र के लाखों किसानों के  आगे गेहूं बुवाई को लेकर संकट खड़ा  हो गया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र की किनौनी, भैसाना, दौराला व अन्य चीनी मिल के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा रंछाड, सिरसली, हिलवाड़ी, गुराना, बड़ौली, बिजरौल, दोघट, बामनौली, जौहड़ी, सिरसली, बिनौली, बरनावा, मवींकलां सहित कई दर्जन गांवों के लाखों किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि गन्ना बुवाई के समय इन चीनी मिलों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने क्षेत्र में घूमकर गन्ना प्रजाति 92223, 1148 व 92212 की बुवाई करने का आह्वान किया था और आश्वासन दिया था कि यदि आप इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई करते हो तो कटाई के समय इसका अच्छा दाम मिलेगा, लेकिन अब जब गेहूं बुवाई के लिए गन्ने की कटाई की जा रही है, सभी चीनी मिलों ने इस प्रजाति को रिजक्ट बताकर लेने से इंकार कर दिया है। किसान नेता रवींद्र हट्टी, जयवीर, जसवीर तोमर, वेदपाल धामा, श्रीपाल धामा, योगपाल, यशवीर पंवार आदि का कहना है कि इस समय गेहूं बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन चीनी मिलों द्वारा रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने को लेने से इंकार करने के बाद खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसको लेकर किसानों में आक्रोश पनपता जा रहा है। 
गन्ना आयुक्त मेरठ हरपाल सिंह ने बताया कि सरकार ने इस प्रजाति के गन्ने पर पांच साल पूर्व ही रोक लगा दी थी।इस प्रजाति के गन्ने से चीनी कम निकलती है। किसान इसकी बुवाई न करें, इसके लिए समय-समय पर गोष्ठियां व कृषक मेले के माध्यम से उन्हेें जागरूक किया जा रहा है। वहीं एसडीएम दीपाली कौशिक का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही चीनी मिलों के अफसरों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाया
दोघट में नांगल गांव में भैसाना चीनी मिल गन्ना क्रय केंद्र ए पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न लेने से क्षुब्ध किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। 21 दिसंबर के बाद अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेेने के आश्वासन पर  किसान संतुष्ट हुए। बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र पर काफी संख्या में किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंच गए। तौल लिपिक राजपाल सिंह ने गन्ना तौलने से साफ इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर किसानों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया और तौल लिपिक को बंधक बना लिया। जिसके कारण तौल बंद हो गई और नांगल मार्ग गन्ने से लदी बोगियों से जाम हो गया। किसानों ने मिल अधिकारियों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो मिल अधिकारियों ने भी अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेने से साफ मना कर दिया।  अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि 21 दिसंबर के बाद अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लिया जाएगा। भैसाना चीनी मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास ने बताया कि अभी अगेती प्रजाति का गन्ना लिया जा रहा है। दीपक चौधरी, रामपाल, गजेंद्र, अशोक, जितेंद्र, विक्रम, कृपाल, राजेंद्र, संजू किसान शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें