ब्रह्मणपुट्ठी में बच्चे को दवाई पिलाते डीएम भवानी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई जानी चाहिए। नियमित तौर पर हेल्थ कैंप का भी आयोजन करें।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव में डीएम ने स्वास्थ्य एवं पोषण माह का फीता काटकर शुभारंभ किया। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। अतिकुपोषित बच्चों का वजन कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर छह अतिकुपोषित एवं छह कुपोषित बच्चे मिलें।
डीएम भवानी सिंह ने राशन कार्ड सर्वे के दौरान आशा बहुओं से अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आदेश किए। श्रम विभाग में पंजीकृृत 125 लोगों के बच्चों को स्कॉलरशिप के आवेदन कराए जाए। आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था कराई जाए। हेल्थ कैंप में 56 लोगों की ओपीडी की गई, आठ लोगों की स्लाइड बनाई गई।
21 जून को सम्राट पृृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में योगा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डॉ. यशवीर सिंह, डीपीओ शशी वार्ष्णेय मौजूद रही।