फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस के साथ भट्ठा मजदूरी 470 रुपये निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईंट भट्ठा मजदूर और प्रशासन के बीच वार्ता में न्यूनतम मजदूरी 470 और 8.32 की दर से बोनस निर्धारित किया । इसी दर पर भट्ठा स्वामी मजदूरी का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील परिसर में प्रशासन और भट्ठा मजदूर के बीच पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार वार्ता हुई। इसमें उपश्रमायुक्त सरजू राम शर्मा पहुंचे। मजदूरों ने कहा काफी समय से उन्हें 460 हजार की दर से भुगतान किया जा रहा था जो नाकाफी था। न्यूनतम मजदूरी के लिए कई बार आंदोलन किया और अफसरों से भी वार्ता विफल रही। न्यूनतम मजदूरी के लिए काफी समय से मांग कर रहे हैं। शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। बैठक में उपश्रमायुक्त और एसडीएम विवेक कुमार के साथ वार्ता बैठक में भट्ठा मजदूरी 470 रुपये निर्धारित की। इसके साथ 8.33 की दर से बोनस भी दिया जाएगा। सभी भट्ठा स्वामी निर्धारित की मजदूरी पर ही भुगतान करेंगे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। शिवकुमार कटारिया ने बताया न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने से मजदूरों को लाभ मिलेगा। इसमें संतरा, सुकर्मपाल, शकील, रामवीर, सरवर राणा, मोहित, प्रदीप, ओमपाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें