फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने को लेकर घराती व बरातियों मे मारपीट, लडकी ने निकाह से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। क्षेत्र के एक गांव में शादी में खाने को लेकर लडक़ी के परिजनों व बरातियों में मारपीट हो गई। इससे क्षुब्ध लड़क़ी ने निकाह करने से इनकार कर बारात को लौटा दिया। इसके बाद रिश्तेदारी में ही निकाह कर लड़की को विदा किया गया। लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी में बारात के स्वागत के बाद खाने के दौरान बारातियों ने खाना अच्छा न बताते हुए हंगामा कर दिया। गांव के लोगों ने बारातियों को समझाने का प्रयास किया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पाकर लड़की ने निकाह करने से इनकार कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई। लड़की का निकाह रिश्तेदारी के एक लड़के के साथ कर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें