फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से बचाव के लिए वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने पंपलेट बांटकर वाहन चालकों को जागरूक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यातायात माह के अंतर्गत सोमवार को यातायात पुलिस ने रात्रि व कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। वाहन स्वामियों को पंपलेट बांटकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने चेकिंग कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट में 168 वाहनों के चालान व गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर बस, ट्रक, कार, ट्रैक्टर-ट्राली वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। पुलिस ने वाहन चेकिंग कर काली फिल्म लगी गाड़ियों का चालान कर फिल्म उतरवाई। पुलिस ने पंपलेट वितरित कर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। सीओ यातायात ओमपाल सिंह ने वाहन स्वामियों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व ट्रिपल राइडिंग न करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने, समय पर चिकित्सकों द्वारा अपना परीक्षण कराने, शराब पीकर व तेज गति से वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीएसआई धीरेंद्र सिंह, हरि कैलाश, देवेंद्र, इंद्राज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें