फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में रीना रानी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। डायट में सोमवार को पांचवीं जिला स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता की थीम खेल बने हमारी पहचान रही। प्राथमिक वर्ग में रीना रानी प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्या डॉ. अनुराधा शर्मा, मुख्य अतिथि डीसी मौर्य, गीता राठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के वर्ग मेें प्रत्येक विकासखंड के कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद, हिमा दास, अरुणिमा सिन्हा जैसे खिलाड़ियों के जीवन से जुड़े प्रेरक किस्से सुनाएं। प्राथमिक वर्ग में रीना रानी प्रथम, रेनू पंवार ने द्वितीय, आलोक कुमार व नीतू पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में जाह्नवी कौर प्रथम, शालू द्वितीय, बबीता व शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर अशोक कुमार, रविशंकर, ब्रजेश, आकांक्षा आर्य, अंजलि, सपना शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डायट परिसर में ही 20 नवंबर को कराई गई प्रतियोगिता में दस शिक्षिकाओं का चयन राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्राथमिक स्तर पर सपना कुशवाहा, रीना रानी, रीना चौधरी, नीलम भास्कर व उच्च प्राथमिक स्तर में पिंकी, शालू, सरिता, नीतू पंवार, बबीता खोखर व ज्योति सागर का चयन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें