संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें सीनियर वर्ग में रेड हाउस और जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस विजेता बना। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल में सीनियर वर्ग का फाइनल मैच रेड हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। इसमें रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 2-0 से हराकर मैच जीता। रेड हाउस की ओर से लक्की और हर्षित ने एक-एक गोल बनाया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल मैच ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 3-0 से हराकर मैच जीता। ब्लू हाउस की ओर से अभिज्ञान, यश राघव और अमन कुमार ने एक-एक गोल बनाया। रेड हाउस की ओर से लक्ष्य और अरनव ने अच्छा प्रदर्शन किया, मगर गोल बनाने में सफल नहीं हो पाए। प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीआई राजीव कुमार, अजीत, बबलेश, हनुराज, गौरव, प्रवेश, समित, सचिन, संजय सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।