बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार दो दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग के प्रथम चरण में मैच खेले गए। पहले दिन बालिका वर्ग की रेड हाउस की दिशा और बालक वर्ग में ब्लू हाउस के रौनक का रहा दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन प्रथम चरण के बालिका वर्ग के मैच में रेड हाउस की दिशा ने ग्रीन हाउस की श्रेया को 21-14 व 21-17 से हराया। येलो हाउस की वंशिका ने ब्लू हाउस की इशिता को 21-07 और 21-12, ब्लू हाउस की निशु ने येलो हाउस की अंजली को 21-18 व 15-21 व 21-16 से हराया।
बालक वर्ग में ब्लू हाउस के रौनक ने रेड हाउस के तुषार को 21-10 व 21-12, रेड हाउस के अर्पित ने येलो हाउस के आशीष को 21-16 व 21-09 से और ग्रीन हाउस के कुशदेव ने रेड हाउस के नितिन को 21-6 व 21-13 से हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। मौके पर आकृति, तानिया, अंशिका, नेहा, स्नेहा, वंशिका, उत्सव, दक्ष, पीटीआई राजीव, सचिन, गौरव, दीपक, ममता, बबीता, ज्योति मौजूद रही।