फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने खेकड़ा मे की स्कूलो की जांच, खेकडा मे एक नाम से आधा दर्जन स्कूल मिले चलते, दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खंड शिक्षाधिकारी ने मंगलवार को निजी स्कूलों की जांच की। इस दौरान एक शिक्षा माफिया के एक मान्यता पर करीब आधा दर्जन स्कूल संचालित मिले। उन्होंने सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उधर, ग्राम गौना और खेकड़ा के एक स्कूल में मानक पूरे नहीं मिलने पर चेतावनी दी। कई स्कूलों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के सख्त रुख के चलते स्कूलों के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका शर्मा नगर क्षेत्र में जांच के लिए निकलीं। उन्हें खेकड़ा में एक शिक्षा माफिया के एक मान्यता पर आधा दर्जन स्कूल चलते मिले। सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम गौना और खेकड़ा में एक-एक स्कूल के संचालक मौके पर मान्यता के कागजात नहीं दिखा पाए। उन्हें नोटिस दिया गया है। साथ ही कई स्कूलों में अग्नि शमन यंत्र भी नहीं मिले। उन्हें तत्काल अग्निशमन यंत्र लगवाने के निर्देश दिए। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी प्रिंयका शर्मा का कहना है कि जांच के दौरान खेकड़ा में एक ही व्यक्ति ने एक स्कूल की मान्यता पर आधा दर्जन स्कूल चलते मिले हैं। उन सभी स्कूलों के संचालकों के अतिरिक्त उक्त व्यक्ति को भी नोटिस देकर कार्यालय में बुलाया गया है। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें