सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चल रही बास्केट बॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मैच खेले गए। इसमें सीनियर वर्ग में रेड हाउस और जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने मैच जीता।
कॉलेज में हुई सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 15-4 से हराकर मैच जीता। रेड हाउस की ओर से टीम की कप्तान संजना ने सात, शिवानी व साक्षी ने तीन-तीन तथा कनिष्का ने दो अंक हासिल किए। ग्रीन हाउस की ओर से मेघा ने दो व सुरभि व मुस्कान ने एक-एक अंक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को 16-3 से हराया।
ब्लू हाउस की ओर से अंशिका ने 14 व निशिता ने दो अंक तथा येलो हाउस की ओर से अंजली ने दो व निशिता ने एक अंक प्राप्त किया। रेड हाउस की संजना को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य एमपी जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीआई राजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश कुमार, विकास सैनी, तसलीम मलिक, रोहित, बबीता जैन, अंजू चौहान, ललिता शर्मा मौजूद रही।