फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों ने लील ली दो जिंदगियां

Sat, 05 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार की तड़के डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के पास ट्रक स्टार्ट करते समय एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। उधर, अमीनगर सराय में इंवर्टर के करंट से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक ट्रक चालक राजीव (35) पुत्र गजेंद्र जनपद मेरठ के गांव इकला मोहदीनपुर का रहने वाला था। वह खतौली से ट्रक नंबर एचआर 58ए-4395 में चीनी भरकर झज्जर हरियाणा के लिए चला था। जब वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के पास पहुंचा तो अचानक उसका ट्रक बंद हो गया। जिसके बाद उसने अपने ट्रक के पीछे से जैक पर उठाकर उसमें रस्सा बांधकर पहिये को हाथों से घुमाकर ट्रक को स्टार्ट करना चाहा तो ट्रक तो स्टार्ट हो गया, लेकिन वह पहिये की चपेट में आ गया। जिस कारण उसका सिर सड़क में लग जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।

गौसपुर गांव में इन्वर्टर ठीक करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
गौसपुर निवासी मन्नान (24) अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। बताया गया कि शुक्रवार को उसके घर में लगा इन्वर्टर अचानक बंद हो गया था। शाम के समय मन्नान इन्वर्टर को खोलकर ठीक करने लगा। इसी दौरान उसको जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे बालैनी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें