बागपत। शहर काजी कारी हबीबुर्रहमान ने मदरसे में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर जमीअत उलमा की बैठक की।
जिसमे मुफ्ती शाह आलम सभी मस्जिदों के इमामों को बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ईद की नमाज ईदगाह में नहीं होगी। मुफ्ती शाह आलम ने कहा कि जिला प्रशासन का यह फैसला सही है। ईद की नमाज अपने घरों में व कम तादाद में मस्जिदों में अदा करें। मुफ्ती अहसान कासमी ने कहा कि जमीअत उलमा प्रशासन के साथ फैसले का स्वागत करता है। शहर काजी कारी हबीबुर्रहमान साहब ने अपील की कि ईद की नमाज घरों के अंदर व मस्जिदों में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अदा करें। मीटिंग में जिले के सभी मस्जिदों के इमाम व जिम्मेदार मौजूद रहे।
कोरोना गाइडलाइन का पालन कर मनाएं ईद
अग्रवाल मंडी टटीरी। ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। शासन-प्रशासन व आलीमों ने ईद की नमाज भी घरों में अदा करने की अपील की है। कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना हाजी जहीर अहमद ने बताया ईद की नमाज अदा करने के लिए चार बालिग लोगों का होना जरूरी है। इनमें एक इमामत करेंगे और तीन इमाम के पीछे मुस्तरी होंगे।