फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंग्रेजी में ध्यान से पढ़े व्याकरण, साधारण शब्दों का इस्तेमाल करें

Mon, 05 Feb 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंग्रेजी विषय से डरनेे की जरूरत नहीं है। छात्र अंग्रेजी की तैयारी करते समय व्याकरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साधारण शब्दों का इस्तेमाल करें। व्याकरण पर पकड़ बनाने से अंग्रेजी विषय सरल हो जाएगा और तैयारी करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं नजदीक हैं। अब छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय बचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हिंदी माध्यम से पढ़ाई होने के कारण यूपी बोर्ड के छात्रों को अंग्रेजी विषय कठिन लगता है। छात्रोंं को अंग्रेजी विषय की तैयारी करने में परेशानी होती है। विशेषज्ञ परीक्षा की तैयारी करते समय घबराने के बजाय समय सारणी बनाकर अंग्रेजी विषय की तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि अंग्रेजी की तैयारी करने के लिए व्याकरण का सही ज्ञान होना जरुरी है। व्याकरण का सही ज्ञान होने से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी और परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
- व्याकरण की तैयारी करने से अंग्रेजी भाषा हिंदी से आसान हो जाएगी। कोई भी विषय कठिन या सरल हमारी तैयारी पर निर्भर करता है। - अनीता रानी, शीलचंद इंटर काॅलेज।
विज्ञापन

- परीक्षा की तैयारी करते समय सारिणी जरूर तैयार करें। याद करने के स्थान पर लिखकर विषय का अभ्यास करने से तैयारी आसान हो जाएगी। - प्रतीक जैन, दिगंबर जैन इंटर काॅलेज
- अंग्रेजी की तैयारी करते समय अनुवाद, पत्र लेखन और व्याकरण की बेहतर तरीके से पढ़ें। प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय और शब्दों में देने का प्रयास करें। - संजय शर्मा, श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज
-अंग्रेजी विषय में कठिन शब्दों के स्थान पर चलन में आने वाले शब्दों का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। इससे परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। - प्रदीप ठाकुर, दिगंबर जैन इंटर काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें