फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पार्क का सुंदरीकरण कराने के लिए जयंत से मिले रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रंछाड़ गांव निवासी रविंद्र हट्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। उन्हें भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के पास बने पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति लगी हुई है। मूर्ति के पास पार्क बना हुआ है और यह काफी पुराना है। सुबह व शाम के समय गांव के लोग यहां घूमते भी हैं। पार्क की हालत काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से जल्द ही पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग की है। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने जल्द ही पार्क का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें