फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2022 : यहां दो साल बाद परंपरागत तरीके से होगा रावण दहन, मौजूद रहेंगे भाजपा नेता और मंत्री

Wed, 05 Oct 2022 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

परंपरागत तरीके से यहां दो साल बाद रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता और मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
रावण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में जिला मुख्यालय पर दो साल बाद रावण दहन परंपरागत तरीके से होगा। पिछले दो साल से बागपत में कोरोना के कारण रामलीला मंचन औपचारिक रूप से किया जा रहा था। रावण दहन नहीं किया जा रहा था। इसमें भाजपा सांसद, मंत्री व अन्य नेता जुटेंगे।

विज्ञापन


श्री बागेश्वर आदर्श रामलीला मंडल बागपत की रावण दहन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कस्बे में बैठक हुई। जहां कमेटी के अध्यक्ष यशवीर सिंह व कार्यक्रम संयोजक युद्धवीर चौहान, विनोद चौहान डोरली ने बताया कि कोरोना काल के बाद फिर से रावण दहन कार्यक्रम होगा। दिल्ली रोड पर रिवर पार्क के पास रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को खड़ा कर दिया। रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से रंगीन आतिशबाजी शुरू होगी। शाम छह बजे पुतला दहन होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह रहेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पति बसंत त्यागी, नोएडा के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, बागपत जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, भाजपा जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

इस दौरान बैठक में महासिंह, राजवीर सिंह, भूपेंद्र चौहान, सुधारस चौहान, कुलदीप चौहान, सभासद तेजपाल, प्रवीण, डब्बू चौहान, धारा चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें