फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में हुई कुलदीप की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा के महरमपुर में बुधवार को आपसी रंजिश में कुलदीप की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार ने पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महरमपुर गांव के जंगल में बुधवार को कुलदीप (32) पुत्र सूरती की गोली मार हत्या कर दी गई थी। उसके भाई सोनू ने गांव के लीलू उर्फ धर्मपाल पुत्र सुल्ली, रिंकू, गौरव व सौरभ पुत्र लीलू उर्फ धर्मपाल व फिरे पुत्र सुल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बागपत रोड अंडरपास के नीचे से रिंकू उर्फ हरेंद्र पुत्र लीलू उर्फ धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि मृतक कुलदीप के खानदानी चाचा सद्दाराम व रिंकू पक्ष के लोगों का दो वर्ष पूर्व झगड़ा हुआ था, जिसमें गांव के लोगों ने दोनों पक्षों का फैसला कर दिया था। उन्होंने झगड़े का बदला लेने की नियत से कुलदीप पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें