लखनऊ आम महोत्सव 2025 में रटौल आम ने फिर बाजी मार ली। हबीब चौहान के आम को पहला और दूसरा, जबकि सबा चौहान के आम को तीसरा स्थान मिला। रटौल में खुशी की लहर है।
लखनऊ महोत्सव में शुक्रवार को रटौल आम ने प्रथम तीनों पुरस्कार जीत लिए। जिले का सम्मान भी बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रटौल आम की तारीफ कर बाग मालिकों का सिर ऊंचा कर दिया। उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तो वीडियो कॉल कर रटौल के बागों का दृश्य देखकर सराहना की।