फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिट के हिसाब से नहीं मिलता राशन, गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- आपूर्ति विभाग से रोजाना की जा रही हैं शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। राशन की कालाबाजारी का खेल पकड़ा जा चुका है। आए दिन डीलरों पर आरोप लग रहे हैं कि नियमानुसार वितरण नहीं किया जाता। आपूर्ति विभाग से शिकायत की गई है कि प्रति यूनिट के हिसाब से कम राशन दिया जाता है। इस तरह जो राशन बचता है, बाद में उसे इकट्ठा कर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में पकड़े गए 325 क्विंटल चावल के मामले में अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है कि सरकारी चावल को अलग-अलग जगह से खरीदकर एकत्र किया गया था। खरीदार का संपर्क राशन डीलर से है। प्रति महीने जितना राशन बचता है, उसे खरीद लिया जाता है। इसके लिए डीलर भी प्रति यूनिट कम राशन देने के मामले में कई बार शिकायतों के घेरे में आ चुके हैं। विभाग में आए दिन ऐसी शिकायतें आ रही है कि प्रति यूनिट के हिसाब से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों ही रोशनगढ़ गांव के लोगों ने शिकायत की थी। नगर की महिलाओं ने हंगामा कर आरोप लगाया है कि प्रति यूनिट के हिसाब से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है कि जो शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। अमीनगर सराय में चावल के पकड़े जाने की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें