फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन पकड़ा, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
बड़का गांव में कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन की जांच करते आपूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव में मंगलवार की सुबह कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस व आपूर्ति विभाग को दी। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक व पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पकड़े गए राशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह धनौरा सिल्वर नगर गांव से बड़का होते हुए एक जुगाड़ राशन लेकर बड़ौत आ रहा था। जैसे ही राशन से भरा जुगाड़ बड़का गांव में पहुंचा, तो ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने जुगाड़ रुकवा कर चालक से जानकारी ली, तो वह जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जुगाड़ को रोक लिया और इसकी सूचना आपूर्ति विभाग व पुलिस को दी।
सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में राशन धनौरा सिल्वर नगर गांव के एक सरकारी विद्यालय के मिड डे मील का बताया जा रहा है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल का कहना है कि अभी पकड़े गए राशन की जांच की जा रही है। जांच के बाद सरकारी राशन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें