फोटो नंबर 15केएआर 5
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मेें रविवार को भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा निकाली।
श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की नित्य नियम पूजा की और उनका अभिषेक, शांतिधारा की। इसके बाद आदिनाथ पंचकल्याणक विधान हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा की। पंडित विनोद कुमार, डॉ. पारस, डॉ. प्रशांत, पंडित विवेक ने विधान मेंं पूजा संपन्न कराई। इसके बाद कस्बे में भगवान आदिनाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रत्यक्ष जैन, लवी जैन, सारथी वासु जैन, इंद्र आगम जैन, शाश्वत जैन, अर्पित जैन, अतिशय जैन को प्राप्त हुआ। बग्गी में मां जिनवाणी को लेकर विराजमान होने का सौभाग्य रुक्मिणी देवी, निर्मल जैन, वीरेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। यात्रा छोटा बाजार स्थित भगवान आदिनाथ मंदिर से शुरू होकर गांधी प्याऊ, बड़ा बाजार, जैन कॉलेज मार्ग का भ्रमण कर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर मेें संपन्न हुई। इस मौके पर पंड़ित राकेश जैन, ब्रह्मचारिणी राजकुमारी, वैभव जैन, आशीष जैन, शुभम जैन, नमन जैन मौजूद रहे।