फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान चंद्रप्रभु की रथ यात्रा

विज्ञापन
बड़ौत के बावली गांव में भगवान चन्द्रप्रभु की रथयात्रा निकालते श्रद्घालु। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जैन श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, रथयात्रा का किया गया जगह-जगह भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली में शुक्रवार को श्री शांतिनाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्री 1008 चंद्रप्रभु की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में जैन श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रथयात्रा का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुजर, नगरपालिका बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा और ग्राम प्रधान बावली गौरव तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रथयात्रज्ञ में श्रीजी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य प्रेम चंद, कुबेर जयपाल जैन, राजेश जैन, सारथी श्रीपाल जैन पंकज जैन व चंवर ढुलाने का सौभाग्य धनपाल जैन, अनिल जैन, मोंटी जैन, श्यामलाल जैन, हेमचंद्र जैन ने प्राप्त किया। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई दिल्ली रोड स्थित पांडुक शिला मैदान पहुंची। यहां श्रीजी के अभिषेक प्रक्षालन हुआ। इसके बाद रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची। रथयात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष सतेंद्र जैन, श्रवण, मोहन शिखर चंद, अनिल, वकील चंद, सुरेंद्र, दीपक, राजेश, पंकज, अभिषेक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें