फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल-लोनी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 4.40 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल-लोनी मार्ग के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी। इसके लिए 8.8 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिल गई और 4.40 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया। इससे आसपास के दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव के पेट्रोल पंप के सामने से आबादी के बीच से होकर गुजरने वाला मार्ग गनौली मोड़ तक जाता है, जो गोठरा, घिटौरा, गनौली, अहमदनगर, नंगलाबड़ी समेत अन्य गांवों के मागोZ को भी जोड़ता है और दस से अधिक गांवों के ग्रामीण नियमित आवामन करते है।
इस मार्ग से जिले के लोग गाजियाबाद और दिल्ली जाते है। रटौल से गनौली मोड़ तक साढ़े छह किलोमीटर लगे मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। मार्ग की चौड़ाई कम होने के चलते हादसे बढ़ रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई। लोनिवि के अफसरों ने मार्ग को 5.5 मीटर चाैड़ा करने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसे स्वीकृति देते हुए शासन ने 8.8 करोड़ रुपये बजट मंजूर किया, साथ ही 4.4 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोनिवि के अफसरों ने प्रक्रिया शुरू कर दी, जिसके पूर्ण होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें