फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोंटू, नीरज ने मारी गोली, 3 लोगों ने शव ठिकाने लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। सिरसलगढ़ गांव के भट्ठा मजदूर अमीर वाल्मीकि की हत्या नीरज और मोंटू ने गोली मारकर की थी, इसके बाद वहां मौजूद तीन अन्य आरोपियों ने शव को उठाकर ईंख के खेत में ठिकाने लगवाया। पुलिस की जांच में दो नामजदों समेत पांच हत्यारोपियों के नाम सामने आए।
विज्ञापन

पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिरसलगढ़ गांव के रहने वाले अमीर वाल्मीकि की बृहस्पतिवार रात को गोली मारकर हत्या करने के बाद शव फजलपुर सुंदरनगर के जंगल में गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था। पुलिस ने शव की पहचान के बाद जांच शुरू की। मृतक के भाई अन्नू वाल्मीकि ने गांव के ही नीरज, निखिल उर्फ मोंटू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस की जांच में अमीर के भाई के एक महिला के साथ संबंधों के विवाद की वजह से हत्या करने की बात सामने आई। इसमें नीरज, निखिल उर्फ मोंटू के साथ गांव के ही सूरज, अजय उर्फ छंगा, नितिन उर्फ पंडा का नाम भी सामने आया। पुलिस ने निखिल उर्फ मोंटू, सूरज, अजय उर्फ छंगा, नितिन उर्फ पंडा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काफी समय से हत्या की योजना बना रहे थे, इसको लेकर अमीर वाल्मीकि को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शराब पीते समय उसके भाई के महिला से संबंधों को लेकर झगड़ा किया। इसी विवाद के दौरान नीरज और निखिल उर्फ मोंटू ने तमंचे से एक-एक गोली मारकर अमीर की हत्या कर दी और भाग गए। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें