फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद, कमल और पायल अपने वर्ग में प्रथम

Wed, 24 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में राशिद, सीनियर बालक वर्ग में  कमल और बालिका वर्ग में             पायल प्रथम रही। 
विज्ञापन


मंगलवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में आयोजित जिला भारोत्तोलन जूनियर और सीनियर बालक और बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया।। इसमें जूनियर बालक वर्ग की 54 किलोग्राम भार में राशिद ने 100 किलोग्राम और सीनियर बालक वर्ग में जोनी ने 105 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रशांत ने 95 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय स्थान पर रहा।

62 किलोग्राम भार वर्ग में जावेद ने 110 किलोग्राम वेट उठाकर प्रथम और आमिर द्वितीय रहा। 77 किलोग्राम भार में कमल ने 150 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पायल राणा ने 70 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम रही। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा और अध्यापकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कैलाश चंद कौशिक और भीम सिंह रहे। विजेता खिलाड़ी गौतमबुद्धनगर जनपद में 28 और 29 अगस्त को होने वाली मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें