फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ रासेयो शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर में जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। शिविर में मेधावी स्वयं सेविकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में नेहा तोमर, निधि आदि के द्वारा नशा एक अभिशाप विषय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बौद्धिक सत्र में डॉ. राजपाल सिंह ने नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। कालेज प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. अलका रानी, डॉ. अनिल जैन, रेणू बाला तोमर, डॉ. पूनम मलिक, सविता, प्रकाश तोमर, निशांत ने स्वयं-सेविकाओं के अनुशासन, सतर्कता एवं उनके द्वारा की गई साज-सज्जा की प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पलकी शर्मा, शैली शर्मा ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, रासेयो गीत प्रस्तुत किया। वसुंधरा, विधि, पलक मुस्कान, सोनम, नेहा तोमर, शैली, पलक, पूजा, साक्षी, शालू आदि ने फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अंत में मेधावी स्वयं सेविकाओं को सम्मानित भी किया गया।
उधर इसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने नगर के मुख्य मार्ग से जन-जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को तनाव मुक्ति के लिए डॉ. अजय शर्मा ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें