बागपत। बागपत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हं। जनवरी में संक्रमितों का आंकड़ा 1251 पहुंच गया है। इसके बावजूद लोग बचाव के लिए सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद लोग गाइडलाइन का पालन करने से परहेज कर रहे हैं।
नगर के बाजारों के अतिरिक्त दुकानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में जनवरी में 1251 लोग संक्रमित हो चुके हैं, मगर लोग नियमों का उल्लंघन करने से नहीं कतरा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व टीकाकरण करने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बावजूद लोग सावधानी बरतने के लिए तैयार नहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। टीम घर-घर जाकर लोगों को गाइडलाइन का पालन करने व टीकाकरण पूर्ण कराने के लिए जागरूक कर रही है।
ऐसे बढ़े संक्रमण के मामले
19 जनवरी 92
18 जनवरी 67
17 जनवरी 67
16 जनवरी 342
15 जनवरी 32
14 जनवरी 75
13 जनवरी 36
12 जनवरी 57