फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख के लेनदेन के विवाद में हुई थी रामवीर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चमरावल गांव में बीती नौ फरवरी को हुई 70 वर्षीय रामवीर की हत्या का चांदीनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें एक शूटर को गिरफ्तार किया है। वहीं, साजिश में शामिल तीन आरोपी हत्या से पहले ही जेल चले गए थे। वहीं, तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि चमरावल गांव में नौ फरवरी को रामवीर की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र निशांत ने गांव के ही मोनू, गौरव और आशु पुत्रगण रविदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ये तीनों अन्य मामलों में पहले से ही जेल में थे। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सांकलपुट्ठी निवासी शूटर कुशलपाल पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया। उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद की। उसने बताया कि मोनू, गौरव व आशु ने आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उसे रामवीर की हत्या की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद ये तीनों पुराने मामलों में जेल चले गए। उसने अरुण लुहारी तथा उसके अज्ञात साथी के साथ मिलकर रामवीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में रविदत्त ने मुखबिरी की थी। गौरव व आशु हरिद्वार जेल में और मोनू बागपत जेल में बंद है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। कुशलपाल के खिलाफ हत्या के दो मुकदमे बड़ौत व चांदीनगर थाने में पूर्व में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें